BAGHPAT DESK : बागपत के बरनावा कस्बे में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी बिनौली ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।