मंडला: नगर पालिका ने जेसीबी मशीन खरीदकर पूजन के साथ किया शुभारंभ, जेसीबी की कमी हुई दूर
Mandla, Mandla | Apr 1, 2026 नगर पालिका को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी जेसीबी मशीन मिल गई है। बुधवार को दोपहर 12 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के साथ जेसीबी मशीन का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि करीब 39 लाख रुपए की लागत से 4 व्हील जेसीबी मशीन क्रय की गई है। अब तक नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने सहित अन्य कार्यों के लिए किराये पर जेसीबी मशीन लेना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगते थे।