विदिशा: पठारी: तुलाई केंद्र के हम्मालों ने काम बंद कर एसपी कार्यालय में की शिकायत, मारपीट का है मामला
मंगलवार शाम 4 बजे पठारी स्थित शासकीय उपार्जन के तुलाई केंद्र पर कुछ किसानों और हम्मालों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद मारपीट तक जा पहुंचा था।मंगलवार को हम्माल केंद्र पर पहुंचे ही नहीं, जिसकी वजह से उपार्जन कर भी बंद रहा। हम्मालो ने बताया कि कुरवाई थाने में वह शिकायत करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें पठारी थाने भेजा गया,वे एसपी के पास गुहार लेकर आए है।