लाडपुरा: कोटा में पुलिस ड्रेस में आकर मोपेड चुराई, सर्विस सेंटर के बाहर से उठाकर ले गया, कहा- लॉक नहीं लगा था इसलिए ले आया
Ladpura, Kota | Aug 16, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ चौराहे पर पुलिस की ड्रेस पहनकर आया एक चोर मोपेड चुरा ले गया। मोपेड सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना 14 अगस्त सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।