लखीसराय: मधोपुर और लखीसराय पंजाबी मोहल्ला से उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा रविवार की अपराह्न 5:39 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कजरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से 72 L 900 ML विदेशी शराब के साथ इसी गांव के शशि भूषण मंडल को गिरफ्तार किया गया. उसका पुत्र गुड्डू कुमार फरार हो गया. इधर लखीसराय पंजाबी मोहल्ला से 2 L 520 ML विदेशी शराब के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाली कामिनी देवी को गिरफ्तार किया गया.