लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में मामूली विवाद के दौरान हुई मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल
हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में मामूली विवाद के दौरान हुई जमकर मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल रविवार की संध्या 4:10 पर लाया गया। जहां घायल युवक का उपचार किया गया। युवक की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव निवासी पंकज सिंह के पुत्र मौसम कुमार के रूप में की गई ।