लखीसराय: खैरमा गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए पति-पत्नी
हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में रास्ता विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट में पति और पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल रविवार की दोपहर 12:40 पर लाया गया घायलों की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव निवासी स्व राजेंद्र सिंह के पुत्र राकेश सिंह एवं उनकी पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई।