लखीसराय: मंडल कारा लखीसराय में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन, कई कैदियों ने लिया लाभ
लखीसराय मंडल कारा में शनिवार 3 बजे कारा अधीक्षक रामाधार सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग ने एक मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया। जहां हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सी बी सी, यक्ष्मा, एच आई वी सहित कई अन्य जाँच की गई। बता दें कि इस शिविर में कुल 60 पुरुष बंदी एवं 20 महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।