Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 23 जुलाई 2026 शीर्षक: जमुई में निवेशकों के लिए सुगम वातावरण बनाने की पहल। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने चकाई में औद्योगिक भूमि का किया निरीक्षण। जमुई : जिले को औद्योगिक नक्शे पर स्थापित करने, आम जनमानस के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार एवं आजीविका के नए मार्ग प्रशस्त करने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में जिले के सर्वांगीण विकास और यहां के आर्थिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने के इसी दूरदर्शी संकल्प के तहत आज जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम द्वारा चकाई प्रक्षेत्र का विस्तृत दौरा कर औद्योगिक उद्देश्य हेतु चिन्हित जमीनों की गहन समीक्षा एवं स्थलीय जांच की गई। उक्त उच्चस्तरीय निरीक्षण दल में जिला पदाधिकारी के साथ औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (आईडा) के प्रतिनिधि, वन प्रमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस संयुक्त टीम ने चकाई अंचल के अंतर्गत औद्योगिक उपयोग हेतु प्रस्तावित एवं आरक्षित भू-खंडों की भौतिक स्थिति, भूमि के स्वरूप, स्वामित्व, अतिक्रमण-मुक्त स्थिति एवं भौगोलिक सुगमता का मौके पर गहन सत्यापन किया। इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि भविष्य में यहाँ उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी जटिलता का सामना न करना पड़े। वन विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भूमि हस्तांतरण एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि नियमानुसार पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके साथ ही, आईडा एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उद्योगों के सुचारू संचालन हेतु सुदृढ़ सड़क कनेक्टिविटी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकताओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से भरपूर इस जिले में उद्योग और निवेश के माध्यम से संतुलित एवं समावेशी विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इन क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से न केवल दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि हस्तांतरण एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को अविलंब पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। जिला प्रशासन के इस निरंतर और सकारात्मक प्रयासों से जिले में शीघ्र ही औद्योगिक गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रबल संभावना है। #jamui #jamuidistrict #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 23, 2026

MORE NEWS

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जमुई के जिला पदाधिकारी ने आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों और प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान नए प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक खेल मैदान, ओपन एयर थिएटर, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण सहित BSEIDC के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की गौरवशाली पहचान को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#Tags
#Jamui #SimultalaResidentialSchool #Simultala #DistrictMagistrate #Education #SchoolInfrastructure #BSEIDC #Bihar #JamuiNews #BiharNews #EducationDevelopment #Infrastructure #Students #SchoolDevelopment #SevenTakNews #विनय_यादव #जमुई #सिमुलतला #बिहार_समाचार #शिक्षा #विद्यालय_विकास

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विकास को मिलेगी नई रफ्तार जमुई के जिला पदाधिकारी ने आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों और प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नए प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक खेल मैदान, ओपन एयर थिएटर, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण सहित BSEIDC के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की गौरवशाली पहचान को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Tags #Jamui #SimultalaResidentialSchool #Simultala #DistrictMagistrate #Education #SchoolInfrastructure #BSEIDC #Bihar #JamuiNews #BiharNews #EducationDevelopment #Infrastructure #Students #SchoolDevelopment #SevenTakNews #विनय_यादव #जमुई #सिमुलतला #बिहार_समाचार #शिक्षा #विद्यालय_विकास

Sono, Jamui | Jul 23, 2026

जमुई में उद्योगों की नई उड़ान! चकाई में औद्योगिक भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण

जमुई को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने चकाई क्षेत्र में उद्योगों के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भूमि की स्थिति, स्वामित्व, अतिक्रमण, पर्यावरणीय मानकों और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी परेशानी न हो तथा भूमि हस्तांतरण सहित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि चकाई में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और जमुई के विकास को नई गति मिलेगी।

#Tags
#Jamui #Chakai #IndustrialDevelopment #Investment #Industries #Employment #DistrictAdministration #Bihar #BiharNews #JamuiNews #MakeInBihar #EconomicDevelopment #IDA #DistrictMagistrate #SevenTakNews #विनय_यादव #जमुई #चकाई #उद्योग #रोजगार #बिहार_समाचार #विकास #निवेश

जमुई में उद्योगों की नई उड़ान! चकाई में औद्योगिक भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण जमुई को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने चकाई क्षेत्र में उद्योगों के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की स्थिति, स्वामित्व, अतिक्रमण, पर्यावरणीय मानकों और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी परेशानी न हो तथा भूमि हस्तांतरण सहित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि चकाई में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और जमुई के विकास को नई गति मिलेगी। #Tags #Jamui #Chakai #IndustrialDevelopment #Investment #Industries #Employment #DistrictAdministration #Bihar #BiharNews #JamuiNews #MakeInBihar #EconomicDevelopment #IDA #DistrictMagistrate #SevenTakNews #विनय_यादव #जमुई #चकाई #उद्योग #रोजगार #बिहार_समाचार #विकास #निवेश

Sono, Jamui | Jul 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 
23 जुलाई 2026

शीर्षक: सिमुलतला आवासीय विद्यालय परिसर का जिला पदाधिकारी ने किया विस्तृत स्थल निरीक्षण। नए इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

शीर्षक: जिला पदाधिकारी द्वारा आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय, परिसर का व्यापक निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं एवं वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में नए प्रशासनिक भवन के निर्माण, अत्याधुनिक खेल के मैदान तथा सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए ओपन एयर थिएटर के निर्माण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही परिसर स्थित पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) द्वारा चलाए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

               इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सिमुलतला आवासीय विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास और इसकी विशिष्ट पहचान को और अधिक समृद्ध करने के लिए पूर्णतः संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यहाँ अध्ययनरत बच्चों को एक उत्कृष्ट, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के सुदृढ़ीकरण से लेकर समग्र शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक एवं व्यापक सुधार हेतु हर संभव प्रशासनिक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी जमुई, भूमि सुधार उप समाहर्ता जमुई, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, वरीय वास्तुविद श्री पंकज सिन्हा, तथा BSEIDC के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता न किया जाए ताकि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
#jamui #jamuinews #jamuidistrict 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 23 जुलाई 2026 शीर्षक: सिमुलतला आवासीय विद्यालय परिसर का जिला पदाधिकारी ने किया विस्तृत स्थल निरीक्षण। नए इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास कार्यों की हुई समीक्षा। शीर्षक: जिला पदाधिकारी द्वारा आज सिमुलतला आवासीय विद्यालय, परिसर का व्यापक निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं एवं वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में नए प्रशासनिक भवन के निर्माण, अत्याधुनिक खेल के मैदान तथा सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए ओपन एयर थिएटर के निर्माण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही परिसर स्थित पुराने भवनों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) द्वारा चलाए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सिमुलतला आवासीय विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास और इसकी विशिष्ट पहचान को और अधिक समृद्ध करने के लिए पूर्णतः संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यहाँ अध्ययनरत बच्चों को एक उत्कृष्ट, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के सुदृढ़ीकरण से लेकर समग्र शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक एवं व्यापक सुधार हेतु हर संभव प्रशासनिक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी जमुई, भूमि सुधार उप समाहर्ता जमुई, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, वरीय वास्तुविद श्री पंकज सिन्हा, तथा BSEIDC के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता न किया जाए ताकि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 23 जुलाई 2026 शीर्षक: जमुई में निवेशकों के लिए सुगम वातावरण बनाने की पहल। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने चकाई में औद्योगिक भूमि का किया निरीक्षण। जमुई : जिले को औद्योगिक नक्शे पर स्थापित करने, आम जनमानस के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार एवं आजीविका के नए मार्ग प्रशस्त करने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में जिले के सर्वांगीण विकास और यहां के आर्थिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने के इसी दूरदर्शी संकल्प के तहत आज जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम द्वारा चकाई प्रक्षेत्र का विस्तृत दौरा कर औद्योगिक उद्देश्य हेतु चिन्हित जमीनों की गहन समीक्षा एवं स्थलीय जांच की गई। उक्त उच्चस्तरीय निरीक्षण दल में जिला पदाधिकारी के साथ औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (आईडा) के प्रतिनिधि, वन प्रमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस संयुक्त टीम ने चकाई अंचल के अंतर्गत औद्योगिक उपयोग हेतु प्रस्तावित एवं आरक्षित भू-खंडों की भौतिक स्थिति, भूमि के स्वरूप, स्वामित्व, अतिक्रमण-मुक्त स्थिति एवं भौगोलिक सुगमता का मौके पर गहन सत्यापन किया। इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि भविष्य में यहाँ उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी जटिलता का सामना न करना पड़े। वन विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भूमि हस्तांतरण एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि नियमानुसार पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके साथ ही, आईडा एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उद्योगों के सुचारू संचालन हेतु सुदृढ़ सड़क कनेक्टिविटी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकताओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से भरपूर इस जिले में उद्योग और निवेश के माध्यम से संतुलित एवं समावेशी विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इन क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से न केवल दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि हस्तांतरण एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को अविलंब पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। जिला प्रशासन के इस निरंतर और सकारात्मक प्रयासों से जिले में शीघ्र ही औद्योगिक गतिविधियों के क्रियान्वयन की प्रबल संभावना है। #jamui #jamuidistrict #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar - Jamui News