टीकमगढ़: क्रॉसिंग पर पलटी महाकाल बस, 12 यात्री घायल, कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश
टीकमगढ़ में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां महाकाल बस क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, तहसीलदार और एसडीओपी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।