पटना ग्रामीण: PMCH में वार्ड अटेंडेंट ने किया हड़ताल: 243 कर्मियों को 4 माह से नहीं मिला है वेतन
PMCH में वार्ड अटेंडेंट के पद पर कार्यरत 243 कर्मियों ने चार माह से वेतन नही मिलने पर अचानक काम काज ठप कर हड़ताल कर दिया । साथ ही उन्होंने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर शुक्रवार तक वेतन नहीं दिया गया तो शनिवार से भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।