पटना ग्रामीण: छात्र राजद ने पार्टी ऑफिस से इनकम टैक्स गोलंबर तक निकाला विरोध मार्च, की नीट परीक्षा को रद्द किये जाने की मांग
नीट पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट परीक्षा को रद्द किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से आयकर गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।