Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
DPROPurnea
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया। दिनांक 30/9/2026, ================ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी शिक्षक दया शंकर सिंह सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालय चाँदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया #cmsamrat #samratchoudhary IPRD Bihar
1 views |
Purnia, Bihar
| Oct 1, 2026
#cmsamrat
#samratchoudhary
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया , जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1556, दिनांक 30/9/2026, ================== सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैसा में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन:- जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार बुधवार को बैसा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैसा में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य:- दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। शिविर में प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 100 दिव्यांगजनों का चिकित्सीय परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया। प्राप्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर प्रविष्ट (Entry) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर अविलंब नए UDID कार्ड जारी करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। सहायक उपकरणों एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन:से:---- शिविर में पात्र लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन जमा करने की विशेष व्यवस्था की गई। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद विभागीय नियमानुसार जल्द ही पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर का सतत् अनुश्रवण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीसी (VC) के माध्यम से किया गया। शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया था। विभिन्न श्रेणियों की हुई जांच: शिविर में अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से ग्रसित आवेदकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। चिकित्सकों की टीम ने जांच के साथ-साथ लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया। गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुलभता से लाभ उठा सकते हैं। @iprd #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया। दिनांक 30/9/2026, ================ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालय चाँदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया , जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 1558, दिनांक 30 सितंबर 2026: ================== पूर्णिया जिले में बुधवार को सभी एएनएम के लिए एनीमिया मॉड्यूल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं रोल-आउट आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉ. पी. के. कनौजिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार दास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), आलोक कुमार, DM&E सहित पिरामल फाउंडेशन की टीम उपस्थित थी। प्रशिक्षण का उद्देश्य एनीमिया की समय पर पहचान, उचित प्रबंधन, रेफरल एवं फॉलो-अप को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है। प्रशिक्षण में प्रत्येक प्रखंड से एक लेबर रूम इंचार्ज, एक आउटरीच एएनएम एवं एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने भाग लिया। प्रतिभागियों को एनीमिया मॉड्यूल के प्रमुख पहलुओं, एनीमिया की पहचान, प्रबंधन, लाभार्थियों की काउंसलिंग, रेफरल एवं फॉलो-अप की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को उनके संबंधित प्रखंड के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने प्रखंड में सभी एएनएम को एनीमिया मॉड्यूल का प्रशिक्षण देंगे। इस Cascade Training Approach के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में एनीमिया मॉड्यूल का एक समान एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जोखिम वाले लाभार्थियों में एनीमिया की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं नियमित फॉलो-अप को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, एएनएम की क्षमता-वृद्धि से समुदाय स्तर पर एनीमिया प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य टीम एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा मॉड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने तथा समय पर रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया। @iprd #samratchoudhary #cmsammrat
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1559, दिनांक 30/9/2026, ================== जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27: तीसरे दिन योगा, कबड्डी और भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:- तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन: खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन विभिन्न खेल मैदानों पर रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीसरे दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:--- 1. योगा प्रतियोगिता * बालिका वर्ग: * अंडर-14: मुस्कान कुमारी, माही प्रिया, दीपिका राय। * अंडर-17: प्रियंका कुमारी, सपना कुमारी, उजाला कुमारी। * अंडर-19: प्राची प्रिया, मधु कुमारी, देवासी प्रिया। * बालक वर्ग: * अंडर-14: छोटू कुमार, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद फरहान। * अंडर-17: नैतिक कुमार, आशीष कुमार, आर्यन राज। * अंडर-19: ओम कुमार। 2. कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) * अंडर-14: विजेता - मध्य विद्यालय सिमराहा | उपविजेता - गिरवर मध्य विद्यालय सौरा * अंडर-17: विजेता - कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा | उपविजेता - उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझुआ * अंडर-19: विजेता - कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा | उपविजेता - जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग 3. भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता * बालक अंडर-17: * 56 किग्रा भारवर्ग: साहिल, दिवाकर, सोनू * 56 से 60 किग्रा भारवर्ग: राजू, विजय, रोशन * 60 से 65 किग्रा भारवर्ग: राजनंदन * 79 से 88 किग्रा भारवर्ग: रोहन, शिवम * 98+ किग्रा भारवर्ग: रुद्र, शिवम बाबू * बालिका अंडर-17: * 44 किग्रा भारवर्ग: दीपा कुमारी * बालक अंडर-19: * 60 किग्रा भारवर्ग: पुष्कर * 60 से 65 किग्रा भारवर्ग: आदित्य * 71 से 79 किग्रा भारवर्ग: रणवीर * 110 किग्रा भारवर्ग: मोहम्मद आतिफ। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों, खेल विशेषज्ञों, चिकित्सा कर्मियों एवं पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरी प्रतियोगिता की खेल व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुश्रवण स्वयं जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1555 दिनांक 30/9/2026, ================== उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिये गये निदेश एवं जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया एवं स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया के समन्वय से " Idea Boot Camp " विषय पर आधारित मासिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में Idea Boot Camp विषय पर विशेषज्ञों एवं सफल स्टार्ट-अप उद्यमियों के द्वारा नये स्टार्ट-अप विचारों का सृजन, आनी वाली समस्याओं का समाधान, प्रोटो टाइप मॉडल का विकास, वित्तीय सहायता, वैधानिक प्रक्रिया में सरलता एवं मार्केटिंग, ब्रांडिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा बिहार स्टार्ट-अप नीति के साथ-साथ उद्योग विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बियाडा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उद्यमियों को बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में अवस्थित BHUB के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि BHUB में उचित दर पर स्टार्ट-अप उद्यमियों के लिए co-working space की उपलब्धता है, जिसका प्रयोग उद्यमी अपने व्यवसाय हेतु कर सकते है। प्रतिभागियों को वैधानिक प्रक्रियों की जानकारी CA के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के द्वारा अपने स्टार्ट-अप संबंधी विचारों को विशेषज्ञों के समक्ष प्रकट किया गया साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया । पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य के द्वारा छात्रो को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में उद्यमी, छात्र/छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे। @iprd #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालय चाँदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया #cmsamrat #samratchoudhary IPRD Bihar IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1557, दिनांक 30/9/2026, ================== सेवा संकल्प अभियान के तहत मॉडल संभ्रांत हाई स्कूल बनमनखी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित:- सेवा संकल्प अभियान के तहत् बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल संभ्रांत हाई स्कूल, बनमनखी में एक भव्य अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल पदाधिकारी सहअनुमंडल पदाधिकारी (बनमनखी) द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की गई। अपने संबोधन में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों एवं शिक्षकों की साझी जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया। तत्पश्चात् प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को मॉडल स्कूल की आधुनिक विशेषताओं और शैक्षणिक व्यवस्था से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों के लिए एक विशेष 'शैक्षणिक भ्रमण' का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया, जिनमें शामिल क्रमशः --- लाइव क्लासेस (JEE & NEET): विद्यालय में संचालित ऑनलाइन लाइव क्लासेस का अवलोकन कराया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की उत्कृष्ट तैयारी कर रहे हैं। तकनीकी एवं वैज्ञानिक लैब:- ICT कंप्यूटर लैब सहित भौतिकी (Physics), रसायनशास्त्र (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) की सुसज्जित प्रयोगशालाओं को दिखाया गया। अन्य सुविधाएं:-- समृद्ध लाइब्रेरी,वोकेशनल कोर्स रूम,आधुनिक क्लासरूम, जिम रूम, म्यूजिक रूम एवं कॉमन रूम का भी अभिभावकों ने निरीक्षण किया। भ्रमण के पश्चात् उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस आधुनिक शिक्षण प्रणाली और इंफ्रास्ट्रक्चर की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं एवं संदेश साझा किए। @iprd #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026
जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1560, दिनांक 30/9/2026, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल ने की कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा:- कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रमंडलीय सभागार पूर्णिया में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी (कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) -सह- आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा की गई। बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ अब तक किए गए कार्यों एवं तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षित प्रमुख कोषांग:-- नाम निर्देशन कोषांग * कार्मिक प्रबंधन-सह-प्रशिक्षण कोषांग * सामग्री एवं मतपेटिका कोषांग * मतपत्र कोषांग * विधि-व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग * मीडिया कोषांग * प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग * कम्युनिकेशन एवं वीडियोग्राफी कोषांग * वज्रगृह सह मतगणना कोषांग, नियंत्रण कक्ष एवं एएमएफ कोषांग, * वाहन कोषांग एवं अन्य संबंधित सहायक कोषांग शामिल है। कोशी निर्वाचन क्षेत्र-2026 मे नामांकन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 तथा नामांकनों की जांच 07 अक्टूबर 2026 उम्मेदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026, मतदान की तिथि 23 अक्टूबर 2026 वोटो की गिनती 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। मतदान करने की निर्धारित समय 08:00 बजे सुबह से शाम 04:00 बजे तक निर्धारित है कोसी निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल 181 मतदान केंद्र है। जिसमें 17 मतदान केंद्र पूर्णिया में स्थित है ।कुल मतदाताओं की संख्या 1,34,000 है जिसमें 12000 पूर्णिया के मतदाता है इसमें चार कमिश्नरी तथा 14 जिले शामिल है बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश: * मतपत्र कोषांग: नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैलेट पेपर से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें। * परिवहन/वाहन कोषांग: चुनाव कार्यों में लगने वाले वाहनों का सही आकलन कर पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। * कम्युनिकेशन कोषांग: नोडल पदाधिकारी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कम्युनिकेशन प्लान से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया। * विशिष्ट कार्य योजना: सभी नोडल Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026