सरदारशहर: सोमासर निवासी 2 विवाहिता बहनों ने पति व सास के खिलाफ तंग करने और मारपीट करने का मामला कराया दर्ज
सरदारशहर पुलिस थाने में रविवार दोपहर 3 बजे सोमासर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व सास के खिलाफ खुद और अपनी विवाहित बहन के साथ तंग परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। सोमासर निवासी अन्नी पत्नी राकेश नायक ने मामला दर्ज करवाया कि मेरी व मेरी बहन जेठी पत्नी रामनिवास की शादी को करीब 10 साल हो गए हैं।