सरदारशहर: भादासर दिखनादा निवासी व्यक्ति ने भाई के साथ मारपीट और नगदी छीनने के आरोप में 1 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया
भादासर दिखनादा निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक जने के खिलाफ भाई के साथ मारपीट करने और नगदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। एएसआई गोरुराम प्रजापत ने रविवार शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भादासर दिखनादा निवासी गिरधारी पुत्र हनुमानराम नायक ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरे गांव के भेराराम व फुलाराम की आपस में मुकदमाबाजी चल रही है।