सरदारशहर: पुलासर निवासी एक विवाहिता ने 3 जनों के खिलाफ दहेज मांगने व वैवाहिक जीवन बर्बाद करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
पुलासर निवासी गोमती पत्नी पुनमचंद पुत्री ब्रह्मानंद ने रिपोर्ट दी कि उसका विवाह आज से करीब 12 वर्ष पहले पूनमचन्द पुत्र मदनलाल नायक निवासी गोपालपुरिया तहसील रतनगढ़ जिला चुरु के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। मेरे पिता ने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज उपहार स्वरूप दिया था। शादी के बाद अधिक दहेज की मांग को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे।