सरदारशहर: गांधी चौक पर स्थित श्री करणी मंदिर की छत पर रखे सामान में पटाखे की चिंगारी से लगी आग, लोगों ने पाया आग पर काबू
शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे सरदारशहर के गांधी चौक स्थित श्री करणी मंदिर की छत पर रखे सामान में अचानक पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आसपास के लोगों ने मंदिर की छत पर जब धुंआ उठता देखा तो अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते धुंआ आग की लपटों में तब्दील हो गया। उसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया।