विकास से दूर पड़कीपाली! न सड़क, न पुल, बारिश में बढ़ जाती है ग्रामीणों की मुश्किल
महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पड़कीपाली में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक हाडाबंद से पड़कीपाली तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर का रास्ता आज भी कच्चा है। गांव चारों तरफ से नदी-नालों से घिरा होने के कारण बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों का दावा है कि कच्चे रास्ते के चलते 112 पुलिस सेवा, 108 और 102 जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल निर्माण को लेकर वे कलेक्टर और विधायक को कई बार आवेदन दे चुके हैं। अब ग्रामीणों ने हाडाबंद से पड़कीपाली तक पक्की सड़क और नदी पर पुल निर्माण की मांग की है।
#MahasamundNews #Padkipali #ChhattisgarhNews #RoadProblem #VillageNews