शहपुरा: धनगांव से पड़रिया सड़क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने सडक पर धान का रोपा लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
शहपुरा विकासखंड के धनगांव से पड़रिया सड़क मार्ग बदहाल और गढ्ढा कीचड़युक्त सड़क से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 12:00 बजे सड़क पर धान का रोपा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से समस्या हल करने की गुहार लगाई दरअसल ग्रामीणो ने बताया कि बदहाल सडक के चलते वाहन चालक छात्र छात्राएं सहित स्वास्थ्य सुविधाओ के आवागमन मे परेशानी हो रही है जिसके चलते परेशान है ।