*एसडीएम के आदेश के बाद भी विवादित जमीन पर हो रहा निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश* थाना मुंडेरवा
*बस्ती।* सदर तहसील के ग्राम हथिरिजा तप्पा कजरी निकट मेडिकल कॉलेज बस्ती महसो में विवादित जमीन पर एसडीएम सदर के आदेश के बाद भी निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। आवेदिका शाहीन पत्नी वसीउल्लाह का आरोप है कि आदेश के बाद भी मौके पर धड़ल्ले से निर्माण हो रहा है।
मामला गाटा सं. 80/0.081 हे. का है। इस पर उ.प्र. राजस्व संहिता की धारा 30(1) के अन्तर्गत वाद सं. 1797/2026 अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बस्ती के न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 25/11/2026 को नियत है।
इससे पहले 17/11/2026 को तहसीलदार सदर की अध्यक्षता में राजस्व टीम ने मौके की जांच की थी। जांच में पाया गया था कि उक्त गाटे के एक भाग पर नवीउल्लाह पुत्र म० यूसुफ द्वारा पक्की दीवार व स्लैब बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इसी रिपोर्ट पर एसडीएम सदर ने 18/11/2026 को आदेश जारी कर थानाध्यक्ष और तहसीलदार सदर को निर्देश दिया था कि शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए और विवादित जमीन पर कोई निर्माण न होने पाए।
आवेदिका द्वारा भेजी गई ताजा फोटो में मौके पर निर्माण कार्य होता हुआ साफ दिख रहा है। फोटो में टूटी हुई पुरानी दीवार के ऊपर नई दीवार उठाने का काम चल रहा है, जगह-जगह ईंटों का ढेर, बालू का ढेर और सरिया खड़े पिलर दिख रहे हैं। एक मजदूर दीवार पर काम करता दिख रहा है, वहीं कुछ लोग पास में खड़े होकर निर्माण की निगरानी करते नजर आ रहे हैं।
आवेदिका का कहना है कि एसडीएम के स्पष्ट आदेश के बाद भी निर्माण नहीं रुकना प्रशासनिक आदेश की अवहेलना है। इससे गांव में तनाव और शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल निर्माण रुकवाकर आदेश का पालन कराया जाए।
Basti Police MYogiAdityanath
Basti, Basti | Nov 24, 2026