मंडला: खुर्राटोला में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने कलेक्टर से समाधान की मांग की
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 मंगलवार को दो बजे जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि घुघरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमर्रा-सिलघिटी के पोषक ग्राम खुर्राटोला के वार्ड क्रमांक 11 में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बावजूद नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है और गांव के हैंडपंप भी खराब हैं।