बीकानेर: वंदे गंगा अभियान में तेजी लाने के निर्देश, जल संरक्षण के लिए अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' के अंतिम सात दिनों में सभी विभागों को अधिक से अधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और आमजन को जल संरक्षण, जल संचय तथा पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि यह राज्य सरकार का महत्वाकांक्