मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई में शराब पीने के आरोप में 5 गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में शराबबंदी कानून के तहत मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास परीक्षण किया। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर कुल पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।