श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के बसभारिया पुरैना गांव में एक अनोखी घटना लगातार लोगों की आस्था और जिज्ञासा का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार एक गौ माता पिछले कई घंटों से भी ज्यादा समय से लगातार एक ही खेत के चारों ओर परिक्रमा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि गौ माता केवल पानी पी रही हैं और चारा या अन्य खाद्य पदार्थ नहीं खा रही हैं।
🌾 इस घटना की चर्चा फैलने के बाद गांव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई लोगों ने गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। गांव में भव्य भंडारे की तैयारी भी चल रही है और इसके लिए चंदा जुटाया जा रहा है।
🙏🚩 साधु-संत भी मौके पर पहुंच रहे हैं और इस घटना को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों का मानना है कि जिस खेत के चारों ओर गौ माता घूम रही हैं, वहां कोई धार्मिक स्थल या कोई अनजाना रहस्य हो सकता है।
🚨 दूसरी ओर कई डॉक्टरों और पशु विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची है। गाय का परीक्षण और उपचार किया गया, लेकिन अब तक उसके व्यवहार में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।
❓क्या यह किसी दिव्य शक्ति का संकेत है, कोई प्राकृतिक घटना है या फिर किसी बीमारी का असर? आप अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#न्यूजदेशआदेश #हिमाचलउतरांचल