भीलवाड़ा: अग्निकांड के बाद जागा नगर निगम प्रशासन: भीलवाड़ा के 43 अस्पतालों और शोरूमों को नोटिस, सात दिन में सील करने की चेतावनी
शहर में हाल ही में एक निजी अस्पताल और प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में हुए अग्निकांड के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए अब तक 43 निजी अस्पतालों और बड़े शोरूम संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।