लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर हरियाणा में विरोध प्रदर्शन, फोम लाल फिरोजपुर बोले—चुनाव आयोग में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता जरूरी; कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र की आवाज को किया मजबूत..
हरियाणा। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 28 सितंबर 2026 को हरियाणा के सभी जिलों में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। इसमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल फिरोजपुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
फोम लाल फिरोजपुर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को मजबूत करने से जुड़ी है।
उन्होंने संगठन के सभी साथियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि फोम लाल फिरोजपुर के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता लोकतांत्रिक मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा।