दतिया नगर: प्रशासनिक लापरवाही से अव्यवस्थाओं का शिकार बम बम महादेव पार्क, नागरिकों ने सुधार की मांग की
दतिया नगर क़े बस स्टैंड क़े समीप स्थित बम बम महादेव पार्क प्रशासन और नगरपालिका की उपेक्षा का शिकार है यहां पर अव्यवस्थाओं का आलम है जिसके कारण यहां सुबह और शाम घूमने आने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। पार्क में आने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर नगरपालिका द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है ना तो साफ सफाई होती है ना ही पेड़ पौधों की देखरेख.