डिंडौरी: कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में, जबलपुर कमिश्नर ने मानसून के पूर्व बाढ़ आपदा की तैयारियों के ली समीक्षा बैठक
डिंडौरी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में गुरुवार शाम 5:00 जबलपुर कमिश्नर धनंजय सिंह भदौरिया ने वीसी के माध्यम से वर्षा ऋतु एवं संभावित बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक ली । दरअसल जबलपुर कमिश्नर ने बाढ़ के प्रमुख कारणो सूचना तंत्र तथा आपातकालीन कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।