Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की हुई समीक्षा आज दिनांक 17 जून 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य अंतर्गत ₹500 करोड़ एवं उससे अधिक लागत वाली विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार एनआईसी के सभा कक्ष से अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री शुभेंद्र कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए तथा जिले से संबंधित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। समीक्षा के क्रम में औरंगाबाद जिले से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से जिले में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, रेलवे परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रक्रियाओं के निष्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु कुल 441.79 एकड़ भूमि के अधिग्रहण से संबंधित कार्रवाई विभिन्न चरणों में संचालित की जा रही है तथा संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रक्रियाओं का निष्पादन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त औरंगाबाद जिले की महत्वपूर्ण रेलवे आधारभूत संरचना परियोजना औरंगाबाद टर्मिनल से अनुग्रह नारायण रोड तक नई रेल लाइन परियोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। लगभग 12.906 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का क्रियान्वयन पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। परियोजना को दिनांक 26 जून 2024 को स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹440.59 करोड़ निर्धारित है तथा इसे जून 2028 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बताया गया कि परियोजना के क्रियान्वयन हेतु लगभग 35 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रगति पर है। इस संबंध में रेलवे द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2025 को धारा 20A के अंतर्गत राजपत्र अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके उपरांत दिनांक 12 दिसंबर 2025 से राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ संयुक्त मापी सर्वेक्षण (JMS) प्रारंभ किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि परियोजना क्षेत्र के कुल 11 मौजों में संयुक्त मापी सर्वेक्षण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जिसमें जगदीशपुर एवं जोखरी मौजा में कुछ रैयतों के प्रतिरोध के कारण सर्वेक्षण कार्य लंबित है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल करते हुए अपर समाहर्ता, औरंगाबाद की अध्यक्षता में संबंधित रैयतों के साथ बैठक आयोजित की गई है तथा लंबित विषयों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया गया। बैठक के अंत में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाना सुनिश्चित करें, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। #bihar #NewsUpdate #aurangabad

72 views | Aurangabad, Bihar | Jun 17, 2026

MORE NEWS

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने धरना में शामिल होकर सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने धरना में शामिल होकर सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

Deo, Aurangabad | Jun 18, 2026

आज के प्रमुख समाचार पत्रों में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठकों एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों :

🔹 भूमि सुधार में उल्लेखनीय उपलब्धि: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 3,02,157 आवेदनों में से 2,50,651 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

🔹 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: उत्तर कोयल, भारतमाला एवं बियाडा सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा औद्योगिक विकास को गति देने हेतु 441.79 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया गया।

🔹 अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षा: नगर निकाय क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु FSTP एवं MRF प्लांट स्थापना के लिए भूमि उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई।

🔹 पारदर्शी परीक्षा संचालन: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

🔹 जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर बल: हसपुरा, मदनपुर एवं अंबा प्रखंडों में आयोजित जन-सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिला प्रशासन जनहित, सुशासन एवं विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicWelfare #Bihar #Administration
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

आज के प्रमुख समाचार पत्रों में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठकों एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों : 🔹 भूमि सुधार में उल्लेखनीय उपलब्धि: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 3,02,157 आवेदनों में से 2,50,651 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। 🔹 विकास परियोजनाओं की समीक्षा: उत्तर कोयल, भारतमाला एवं बियाडा सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा औद्योगिक विकास को गति देने हेतु 441.79 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया गया। 🔹 अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षा: नगर निकाय क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु FSTP एवं MRF प्लांट स्थापना के लिए भूमि उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई। 🔹 पारदर्शी परीक्षा संचालन: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 🔹 जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर बल: हसपुरा, मदनपुर एवं अंबा प्रखंडों में आयोजित जन-सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन जनहित, सुशासन एवं विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। #Aurangabad #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicWelfare #Bihar #Administration CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 18, 2026

🏗️ औरंगाबाद में विकास परियोजनाओं को गति — भू-अर्जन एवं भुगतान कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा आयोजित

आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण सिंचाई, सड़क, औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन, भुगतान, मापी एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

📌 उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के अंतर्गत नवीनगर एवं मदनपुर क्षेत्र में पुराने एवं नये भू-अर्जन अधिनियम के तहत अर्जित भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा रैयतों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया गया।

📌 नये भू-अर्जन अधिनियम के अंतर्गत बड़ी संख्या में रैयतों को भुगतान सुनिश्चित किया गया है तथा शेष मामलों में दस्तावेज संकलन एवं प्रशासनिक कार्रवाई प्रगति पर है।

📌 देव अंचल क्षेत्र में अधिसूचना उपरांत स्थलीय निरीक्षण, एल०पी०सी० निर्गमन एवं अभिलेख संधारण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

📌 औद्योगिक क्षेत्र निर्माण (BIADA) परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई, जिससे जिले में औद्योगिक विकास एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति मिलेगी।

📌 मुख्यमंत्री प्रगति पथ योजना अंतर्गत रफीगंज बाईपास निर्माण तथा अनुग्रह नारायण–औरंगाबाद टर्मिनल परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा की गई।

📌 भारतमाला परियोजना (वाराणसी–कोलकाता एक्सप्रेसवे) के अंतर्गत भुगतान एवं भूमि दखल-कब्जा की प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

📌 डीएफसीसीआईएल संरेखण अंतर्गत रोड अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान कार्यों की भी समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन, भुगतान, मापी, एल०पी०सी० निर्गमन एवं लंबित प्रतिवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पारदर्शी एवं जनहित केंद्रित दृष्टिकोण के साथ सुनिश्चित किया जाए।

विकास परियोजनाओं की गति, रैयतों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी प्रशासन — औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
#Aurangabad #LandAcquisition #DevelopmentProjects #Infrastructure #GoodGovernance #Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🏗️ औरंगाबाद में विकास परियोजनाओं को गति — भू-अर्जन एवं भुगतान कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा आयोजित आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण सिंचाई, सड़क, औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन, भुगतान, मापी एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 📌 उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के अंतर्गत नवीनगर एवं मदनपुर क्षेत्र में पुराने एवं नये भू-अर्जन अधिनियम के तहत अर्जित भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा रैयतों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया गया। 📌 नये भू-अर्जन अधिनियम के अंतर्गत बड़ी संख्या में रैयतों को भुगतान सुनिश्चित किया गया है तथा शेष मामलों में दस्तावेज संकलन एवं प्रशासनिक कार्रवाई प्रगति पर है। 📌 देव अंचल क्षेत्र में अधिसूचना उपरांत स्थलीय निरीक्षण, एल०पी०सी० निर्गमन एवं अभिलेख संधारण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। 📌 औद्योगिक क्षेत्र निर्माण (BIADA) परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई, जिससे जिले में औद्योगिक विकास एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति मिलेगी। 📌 मुख्यमंत्री प्रगति पथ योजना अंतर्गत रफीगंज बाईपास निर्माण तथा अनुग्रह नारायण–औरंगाबाद टर्मिनल परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा की गई। 📌 भारतमाला परियोजना (वाराणसी–कोलकाता एक्सप्रेसवे) के अंतर्गत भुगतान एवं भूमि दखल-कब्जा की प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। 📌 डीएफसीसीआईएल संरेखण अंतर्गत रोड अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन, भुगतान, मापी, एल०पी०सी० निर्गमन एवं लंबित प्रतिवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पारदर्शी एवं जनहित केंद्रित दृष्टिकोण के साथ सुनिश्चित किया जाए। विकास परियोजनाओं की गति, रैयतों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी प्रशासन — औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्राथमिकता। #Aurangabad #LandAcquisition #DevelopmentProjects #Infrastructure #GoodGovernance #Bihar Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 17, 2026

आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार के विज्ञापन सं०-03/2025 के अंतर्गत मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्यनिषेध सिपाही तथा कारा एवं सुधार सेवाएँ सिपाही के पदों पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शहर स्थित किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, औरंगाबाद एवं गेट स्कूल, औरंगाबाद परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। 
साथ ही केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाएं। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता, समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संतन कुमार सिंह एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
#aurangabad #NewsUpdate #bihar #sipahibharti #FairExams #DistrictAdministration

आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार के विज्ञापन सं०-03/2025 के अंतर्गत मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्यनिषेध सिपाही तथा कारा एवं सुधार सेवाएँ सिपाही के पदों पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शहर स्थित किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, औरंगाबाद एवं गेट स्कूल, औरंगाबाद परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाएं। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता, समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संतन कुमार सिंह एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #aurangabad #NewsUpdate #bihar #sipahibharti #FairExams #DistrictAdministration

Aurangabad, Bihar | Jun 17, 2026