सेन्हा: मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास जीवन में सफलता की सबसे बड़ी पूंजी: सेन्हा जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की
सेन्हा के राजकीयकृत +2 नंदलाल उच्च विद्यालय में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के बच्चों के लिए संयुक्त सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेन्हा जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, अरु पंचायत की मुखिया राजश्री उरांव, एसएमसी सदस्य, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नैंसी सीमा लकड़ा,एवं अभिभावक उपस्थित थे।