महाराजगंज: बछरावां मौरावा मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में 11 हजार लाइन के पोल टूटे, रातभर दर्जनों गांव में पसरा रहा अंधेरा
19 अगस्त मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 2 बजे के आसपास अलग-अलग मार्ग पर दो दुर्घटनाएं घटित हुई। एक डीसीएम तथा दूसरा डंपर विद्युत पोल को तोड़ते हुए खाई मे जा गिरे। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, परंतु दर्जनों गांव मे हजारों की संख्या मे उपभोक्ताओं के घर की बिजली गुल हो गई। जिन्हें अंधेरे मे रहना पड़ा और दोपहर तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।