खगड़िया: बलुआही से चलंत वाहन को दिखाई गई हरी झंडी, खाद्य पदार्थ की करेगी बिक्री
देश के आम नागरिकों को सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर शहर के बलुआही से भारत खाद्य पदार्थ की बिक्री करने के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपा के एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के पहल पर सस्ते दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर चलंत वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्र में सामानों की बिक्री करेंगे।