खगड़िया: एलास चौक पर ई रिक्शा से गिरकर एक बच्ची की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
जिला के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एलास चौक पर आज तेज रफ्तार ई रिक्शा से गिरकर एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी मनीष कुमार की तीन वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है मनीष की मां अपनी पोती के साथ ई रिक्शा पर चढ़कर खगड़िया आ रहे थे। इसी दौरान एलास चौक पर तेज रफ्तार ई रिक्शा से बच्ची गिर गई।