कोंडागांव: दूधगांव NH-30 में देर रात को बकरों से भरी पिकअप बीच रोड में पलटी, डोंगरगढ़ से हैदराबाद जाते समय हुआ हादसा
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूधगांव नेशनल हाईवे 30 में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है जिंदा बकरों से भरी पिकअप बीच सड़क में अचानक पलट गई। वही इस घटना में तीन बकरों की मौत हुई है। बीच सड़क वाहन के पलटने से नेशनल हाईवे 30 में कुछ घंटो के लिए जाम लगा हुआ था। फिलहाल इस घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी है।