कोंडागांव: कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड चौक के पास किया संदिग्ध वाहनों की जांच, शांति व्यवस्था हेतु बढ़ाई रात्रि गस्त
21 जून की देर रात कोंडागांव कोतवाली निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश व नगर में शांति व्यवस्था बनाए के उद्देश्य से कोंडागांव के स्थानीय बस स्टैंड में गुजरने वाली वाहनों की जांच की। इसके अलावा नगर निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पॉइंट जवानों से चर्चा भी किया व आवश्यक निर्देश भी दिए है।