सिराथू: अझुवा में सड़क डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, भेजा गया अस्पताल
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा में नेशनल हाईवे के डिवाईडर से टकराकर गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।केन गाँव का राहुल सिंह अझुवा आया था तभी हादसा हुआ है।बताया जाता है कि उसकी बाइक तेज़ रफ़्तार से चल रही थी लेकिन लहरा रही थी।राहुल शराब पीने का आदी बताया जाता है।