सिराथू: दारानगर में इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर करबला तक निकली अरबाईन यात्रा, लब्बैक या हुसैन की गूंजी सदाएं
सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर कस्बे में शुक्रवार शाम इमाम हुसैन के चेहल्लुम के मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने सैय्यद वाडा से लेकर करबला तक पदयात्रा निकाली जिसे अरबाईन यात्रा के नाम से जाना जाता है।नजफ़ से कर्बला तक लोग यात्रा करते हैं उसी तर्ज पर यह यात्रा रही है।करबला में मजलिस और ज़ेयारत के बाद यात्रा खत्म हुई।विशाल रूप से तबर्रूक वितरण किया गया है।