मुरैना नगर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जिला पंचायत के सामने भाजपा कार्यालय पर भाजपा की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा के कांग्रेस पार्टी की सोच महिला विरोधी रही है ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम नहीं किया और भाजपा हमेशा महिलाओं के साथ उनके सम्मान के लिए खड़ी है।