कैराना: हरियाणा सीआईए टीम ने मादक पदार्थ तस्कर की तलाश में कैराना पहुंचकर डाली दबिश
Kairana, Shamli | Jul 28, 2024 रविवार शाम पानीपत सीआईए-1 में तैनात एसआई रणवीर सिंह टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। टीम साथ में हरियाणा के सिवाह निवासी चांद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए हुए थी। बताया गया है कि आरोपी को थाना सेक्टर-29 पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ में कैराना क्षेत्र का आरोपी भी शामिल बताया गया, जिसकी तलाश में दबिश दी गई।