कैराना: तीन दिन पूर्व बेटे को जन्म देने वाली गांव मलकपुर निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या की आशंका
Kairana, Shamli | Jul 27, 2024 गांव मलकपुर निवासी बसंत की पत्नी आरती (27) ने तीन दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया था। अब आरती की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों द्वारा उसे नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए पानीपत हॉस्पिटल ले गए। जहां रात के समय चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।