कैराना: नगरपालिका में सफाई नायक के साथ अभद्रता के विरोध में फैला आक्रोश, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी
Kairana, Shamli | Jul 28, 2024 मोहल्ला आलकलां निवासी राज कपूर ने बताया कि वह नगरपालिका में सफाई नायक के पद पर कार्यरत है। शनिवार को वह पालिका में सफाई विभाग के कार्यालय में गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर संग्रहकर्ता ने मोहल्ले में सफाई नहीं होने की बात कही तथा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घटना के विरोध में सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया।