कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान दो कांवड़िए डूबे, गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाला
Kairana, Shamli | Jul 28, 2024 हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गाांव ढ़ब्बीकलां निवासी काला रविवार को कांवड़ लाया था। वह यमुना नदी में स्नान करने लगा और वह कुंड में डूबने लगा, जिस पर यमुना घाट पर तैनात जाहिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, दिलशाद व मासूम ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कांवड़िए को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके अलावा एक अन्य डूब रहे कांवड़िए की भी जान बचाई गई।