कैराना: मवी गांव में दो भाइयों पर रंजिशन लाठी-डंडों से हमला कर किया गया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Jul 28, 2024 रविवार को गांव मवी निवासी इरफान व उसका भाई इसरार घायल अवस्था में अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचे। बताया गया कि वह गांव में थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन दोनों पर लाठी—डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।