कैराना: मोहल्ला आलकलां में 3 युवकों ने घर में घुसकर दंपति के साथ की मारपीट, पति हुआ घायल
Kairana, Shamli | Jul 28, 2024 नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी मोहम्मद वसीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था। आरोप है कि तभी एक युवक दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने उसके एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।