खानपुर: खानपुर विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कस्बे में प्रदर्शन कर भाजपा प्रभारी की शव यात्रा निकाली
खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को शाम 4:00 बजे के लगभग भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कस्बे के प्रमुख मार्गो से जबरदस्त नारेबाजी के साथ पुतले की शव यात्रा निकाल प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका गया ।