रूड़की: रुड़की में स्वच्छता को लेकर जिलाधिकारी ने किया साफ-सफाई का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए दिए आदेश
रुड़की के चंद्रशेखर चौक के पास स्थित चाट बाजार और सार्वजनिक शौचालय का आज स्वच्छता को लेकर जिला अधिकारी ने निरीक्षण किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा शहर में विभिन्न क्षेत्रों का भी साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया गया है। यह निरीक्षण जनपद को स्वच्छ और क्लीन बनाने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए है।