रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत अलग-अलग जगह से पांच पाखंडी बाबाओं को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते अलग-अलग जगह से पांच पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पांच पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।