रूड़की: पिरान कलियर थाना पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत अलग-अलग जगह से 20 पाखंडी बाबाओं को किया गिरफ्तार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते क्षेत्र में अलग-अलग जगह से 20 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे थे। यह पाखंडी बाबा अलग-अलग प्रदेश के रहने वाले है। पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।