रूड़की: कान्हापुर में जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के कन्हापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने चारों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।