रूड़की: बोट क्लब के पास बिजली के एक पोल में लगी भयंकर आग, रबर और अन्य सामान जलकर हुआ राख
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बोट क्लब के पास बिजली के एक पोल में अचानक ही भयंकर आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।लेकिन तब तक बिजली के पोल पर लगे रबड़ के वायर और अन्य सामान जल कर राख हो चुके थे।